Posts

Showing posts from February, 2017

जानिए इस्लाम के बारे में वह छह झूठ बातें, जिसे दुनिया मानती है सच

February 15, 20170218   बीते कुछ सालों में कट्टरपंथी ताकतों और आतंकी संगठनों ने इस्लाम को काफी गलत तरीके से प्रचारित किया है। इन्होंने हिंसा और नफरत फैलाने के लिए भी इसका काफी गलत इस्तेमाल किया। आईएसआईएस इसका सबसे ताजा उदाहरण है। इसने इराक और सीरिया में छिड़े युद्ध को रिलीजियस वॉर में बदल दिया। ये साफ है कि कोई भी धर्म हिंसा का समर्थन नहीं करता। हम इस्लाम को लेकर कुछ ऐसी बातें बता रहे हैं, जिनका इस धर्म से कोई ताल्लुक नहीं है। वेस्ट से नफरत करते हैं मुस्लिम – 2001 से 2007 तक गैलप पोलिंग ऑर्गेनाइजेशन ने वर्ल्डवाइड सर्वे किया था। – इसमें 35 देशों के 50 हजार मुस्लिमों से वेस्टर्न कंट्रीज को लेकर सवाल किए गए। – सिर्फ 2% ईरान, 6% सऊदी अरब के लोगों ने वेस्ट से नफरत होने की बात कही। – वहीं, बाकी ने वेस्टर्न कंट्रीज की टेक्नोलॉजी और डेमोक्रेसी की तारीफ की। – बहुत कम लोगों ने टेररिज्म एक्टिविटीज को नजरअंदाज करने को कहा था।   इस्लाम में महिलाओं को अधिकार नहीं – अक्सर ऐसा बताया जाता है कि इस्लाम में महिलाओं पर काफी पाबंदियां रहती हैं। – लेकिन इसकी वजह सिर्फ अलग-अलग देशों में उनके लोकल